मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त का पैसा 12 जिलों की महिलाओं के खाते में जमा होना शुरू, ₹5000 मिलेंगे – Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Release

मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त का पैसा 12 जिलों की महिलाओं के खाते में जमा होना शुरू, ₹5000 मिलेंगे – Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Release

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Release: मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहारा देना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 की मासिक किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, ताकि वे अपने घर-परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें। हाल ही में सरकार ने 15वीं किस्त जारी कर दी है और अब सबसे बड़ी अपडेट यह सामने आई है कि मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त की राशि महिलाओं के खाते में जमा होना शुरू हो चुकी है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक इस बार महिलाओं को दो किस्तें एक साथ दी जा रही हैं यानी कुल ₹5000 की राशि उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जा रही है। पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचना शुरू हो गया है और बाकी जिलों की महिलाओं को आगामी दिनों में राशि प्राप्त होगी। यह पूरी प्रक्रिया DBT माध्यम से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों बनी रहती हैं।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Release

झारखंड राज्य की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मईया सम्मान योजना की 16वीं और 17वीं दोनों किस्तें एक साथ जारी कर दी गई हैं। जिन महिलाओं की पिछली किस्तें किसी कारण से रुक गई थीं, उन्हें इस बार एक साथ ₹5000 का भुगतान मिल रहा है। विभाग के अनुसार इस बार DBT प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया है ताकि पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं-17वीं किस्त के तहत सरकार ने पुष्टि कर दी है कि भुगतान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को राशि जमा कर दी गई है और बाकी जिलों को अगले कुछ दिनों में यह पैसा प्राप्त हो जाएगा। दिवाली के बाद से ही सरकार इस योजना को प्राथमिकता दे रही थी और अब लगातार किस्तों का भुगतान महिलाओं के खातों में पहुंच रहा है।

12 जिलों की महिलाओं को पहले मिल रहा लाभ

पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को भुगतान किया गया है। इन जिलों के पात्र लाभार्थियों के दस्तावेज़ पहले ही सत्यापित हो चुके थे, जिसके कारण इनके खाते में राशि सबसे पहले भेजी गई। इन 12 जिलों में शामिल हैं – रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा। इन जिलों की महिलाओं के खातों में मंईयां सम्मान योजना की 16वीं-17वीं किस्त की राशि सीधे बैंक के माध्यम से जमा कर दी गई है।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही इनकम टैक्स दाता होना चाहिए।
  • महिला के नाम पर चार-पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT सक्रिय होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें भौतिक सत्यापन पूरा करना होगा तभी उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा।

Also Read :- 12 जिलों की महिलाओ को इस दिन मिलेंगे 16वीं 17वीं किस्त के ₹5000 – लिस्ट जारी

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Status Check कैसे करें?

यदि आप यह पता करना चाहती हैं कि मंईयां सम्मान योजना की 16वीं-17वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। यहां लॉगिन सेक्शन में अपना आधार नंबर या आवेदन आईडी दर्ज करके लॉगिन करना होता है। लॉगिन करने के बाद “किस्त स्थिति देखें” वाले सेक्शन में आपको आपकी सभी किस्तों की जानकारी दिखाई देगी।

इसके अलावा जैसे ही आपके खाते में पैसे आते हैं, बैंक की ओर से आपके मोबाइल पर SMS भी भेजा जाता है। यदि SMS नहीं आया है, तो आप पासबुक अपडेट कराकर, किसी नजदीकी CSC सेंटर में जाकर या अपने नेट बैंकिंग, फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे ऐप्स से भी अपना भुगतान स्टेटस जांच सकती हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *